Pension Hike के लिए भविष्य निधि कार्यालय पर ईपीएस पेंशनरों का हल्ला बोल कल
भिण्ड : ईपीएस पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि (Pension Hike) किए जाने की मांग को लेकर 7 मार्च को ग्वालियर के भविष्य निधि कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की पूर्व तैयारियों के सिलसिले में शहर की बद्री प्रसाद की बगिया में रविवार को ईपीएस पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र सिंह राजावत एवं प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदोरिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीके बौहरे ने की संचालन जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राम सिया दंडोतिया ने किया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र सिंह राजावत ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 11 एवं 12 मार्च को गुवहाटी (आसाम) में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की महत्वपूर्ण बैठक में ईपीएस पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि (Pension Hike) की बहुप्रतीक्षित मांग रुपए 7500+ मंहगाई भत्ता एवं मुफ्त चिकित्सा सुबिधा सहित अन्य मांगों पर अंतिम निर्णय लिए जाने की पूरी पूरी संभावना है।
प्रदेश अध्यक्ष शशिभान सिंह भदोरिया ने कहा कि उक्त सीबीटी की होने वाली बैठक के पूर्व देशभर के ईपीएफओ मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सीबीटी सहित भारत सरकार को हम बताना चाहते हैं कि यदि आगामी सीबीटी की बैठक में हमारी पेंशन वृद्धि की मांग पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया तो फिर हम सभी देश भर के 67 लाख ईपीएस पेंशनर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष बीके बौहरे ने बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों से सोमवार को ग्वालियर में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार रमेश बाबू चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सक्सेना, राधेश्याम शर्मा महासचिव रामसिया दंडोतिया, प्रदुम्न पांडे, राजेंद्र तिवारी, चंद्रकांत बोहरे, बीडी दांतरे ,इस्लाम खान, दिलीप चौहान, सेवाराम यादव, राम कुमार त्रिवेदी, हरिशंकर तिवारी, महावीर शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, चंद्रपाल भदोरिया, कृपा शंकर शर्मा, महेश शर्मा, राम नरेश ओझा, सुभाष भदोरिया, महेंद्र सिंह चौहान, माधवाचार्य, प्रेम नारायण कपूर, सुमुखी लाल,उमेश बाजपेई, रन सिंह भदोरिया, शिवनाथ बोहरे, सज्जन सिंह, राम प्रकाश सोनी, उमेश वर्मा, शिव भुवन सिंह, रविंद्र सिंह भदोरिया, आर एस भदौरिया, वीरेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद शर्मा, प्रेम शंकर तिवारी सहित भारी संख्या में अल्प पेंशन धारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :
- ईपीएफओ CBT की मीटिंग गुवाहाटी में, EPS 95 Pension वृद्धि के लिए, मौन प्रदर्शन।
- ईपीएस 95 पेंशन लेटेस्ट न्यूज़ | सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को दिलाया वादा याद।
- OLD Pension Scheme : कर्मचारियों की मांग पूरी, फिर से मिलेंगी पुरानी पेंशन
Related Posts
EPS 95 Aaj Ki Taja Khabar : जंतर मंतर पर ईपीएस 95 पेंशनरो का धरना।
पेंशनवृद्धि के लिए सांसद श्रीमती हेमा मालिनी से मिले NAC के अशोक राऊत
WELDONE , MY ELDERS PENSIONERS , CARRY ON THIS AGITATION TILL 7500+DA PROCUREMENT, GOD BLESS YOU