रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले ईपीएस 95 पेंशनर्स, कमांडर अशोक राऊत
दिनांक 12.06.2023 को NAC के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत जी ने प्रतिनिधि मंडल सहित रक्षा मंत्री मा.श्री राजनाथ सिंह जी से दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री वीरेंद्र सिंह राजावत राष्ट्रीय महासचिव, रमेश बहुगुणा राष्ट्रीय सचिव, राजीव भटनागर मुख्य समन्वयक मुख्यालय उ प्र, संजय पाटिल समन्वयक उत्तर महाराष्ट्र शामिल थे।
मा.रक्षामंत्री जी को कमांडर साहब द्वारा 20 अप्रैल को न्यूनतम पेंशन की बढ़ोतरी हेतु संपन्न हुई संसद की Standing Committee के विषय में और NAC द्वारा Presentation के विषय में Committee के Chairman और सदस्यों की भी जानकारी दी।
प्रतिनिधि मंडल और कमांडर अशोक राऊत द्वारा माननीय मंत्री जी को वह फार्मूला भी बताया जिससे बिना अतिरिक्त बजट के EPFO स्वयं अपने Fund से न्यूनतम पेंशन में बढ़ोत्तरी कर सकता है। साथ ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य होने के नाते माननीय महोदय को एक निवेदन भी सौंपा गया।
मा.रक्षामंत्री जी द्वारा प्रतिनिधिमंडल से विस्तार से चर्चा करने के बाद बताया गया कि लखनऊ में आप लोगों ने जब मुलाकात की थी तो उन्होंने स्वयं श्रम मंत्री से बात की थी और प्रगति की जानकारी भी ली थी। आगे उन्होंने कहा कि हमें इसमे बहुत Scpoe दिख रहा है। उन्होंने अपने PA को नोट कराकर फिर से बात कराने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वह यह सब पत्र, आंकड़े और ज्ञापन ले जाकर प्रधानमंत्री जी से स्वयं मिलेंगे।
यह भी पढ़े :
Related Posts
EPS 95 Aaj Ki Taja Khabar : जंतर मंतर पर ईपीएस 95 पेंशनरो का धरना।
सम्मेलन में बोले अशोक राउत, यह ईपीएस 95 पेंशनर्स के सम्मान की लड़ाई।