EPS 95 Pension Protest 2026: ₹7500 पेंशन की मांग तेज, सांसदों ने संसद में उठाई आवाज EPS 95 Pension Latest News 2026: ₹7500 Pension Demand, Rajnath Singh Reaction & Protest Update रक्षामंत्री के सामने ईपीएस 95 पेंशन 7500+DA करने की मांग।
EPS 95 Pension आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
देशभर में EPS 95 पेंशनर्स का आंदोलन अब तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। लंबे समय से ₹7500 मासिक पेंशन + DA और मुफ्त मेडिकल सुविधा की मांग कर रहे पेंशनर्स अब सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय न आने के कारण पेंशनर्स में निराशा के साथ-साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
लेकिन वही एक ओर संसद में यह मुद्दा लगातार गूंज रहा है तो दूसरी ओर पेंशनर्स सरकार पर दवाब बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे है और इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिघ से मिले है।
संसद में गूंजा EPS 95 का मुद्दा
हाल के दिनों में संसद में कई सांसदों ने EPS 95 पेंशन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।
विशेष रूप से:
- युवा सांसद सागर ईश्वर कंद्रे ने सीधे ₹7500 पेंशन की मांग रखी
- सुप्रिया सुले ने सरकार को करारा जवाब देते हुए कहा कि
👉 “यह पेंशनर्स का हक है, कोई चैरिटी नहीं”
इस दौरान अन्य सांसदों ने भी मेज थपथपाकर समर्थन दिया, जिससे यह साफ है कि मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है।
लखनऊ में बड़ा घटनाक्रम: रक्षा मंत्री के सामने उठा मुद्दा
12 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh के सामने EPS 95 का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
इस कार्यक्रम में:
- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- मेयर सुषमा खड़कपाल
- कई मंत्री और विधायक मौजूद थे
इसी दौरान उमाकांत सिंह (EPS 95 संघर्ष समिति) ने साहस दिखाते हुए मंच से कहा: की देश में 81 लाख पेंशनर्स केवल औसत पेंशन सिर्फ ₹1171 पा रहे है ऐसे में उनका जीवन यापन करना मुशिकल होता जा रहा है इसीलिए सरकार तुरंत ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन को रुपये 1000 / – से बढ़ाकर रुपये 7500 + DA + पति-पत्नी के लिए फ्री इलाज की सुविधा जल्द करे। इस बयान पर पूरे हॉल में जोरदार तालियां बजीं
रक्षा मंत्री का ईपीएस 95 पेंशन पर जवाब
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने जवाब देते हुए कहा: “आपका काम चल रहा है, जल्दी समाधान होने की संभावना है” हालांकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई, लेकिन पेंशनर्स को उम्मीद जरूर मिली।
पेंशनर्स का बढ़ता दबाव
ईपीएस 95 पेंशनधारको में दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है अब पेंशनर्स सिर्फ ज्ञापन देकर नहीं रुक रहे, बल्कि: सांसदों से सवाल पूछ रहे हैं, पुराने वादों की याद दिला रहे हैं और सार्वजनिक मंचों पर मुद्दा उठा रहे हैं। इससे साफ है कि आंदोलन अब और मजबूत हो रहा है।
13-15 अप्रैल: देशभर में प्रदर्शन
वही दूसरी और EPS 95 संघर्ष समिति द्वारा 13, 14 और 15 अप्रैल को देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। पेंशनर्स से अपील: ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों और संगठित होकर जगह जगह पर आंदोलन करें !
- 16-18 अप्रैल संसद सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा संभव
- NAC समिति के प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर सरकार से मुलाकात करेंगे
यह भी पढ़े :
- PAN Aadhaar Link Last Date लिंक नहीं किया तो होंगे बड़े नुकसान !
- EPS 95 Pension Latest Update: अशोक राऊत का विशेष सन्देश !