mp govt ki yojana in hindi | सरकार की सभी योजनाएं, लाभ और पात्रता

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के निवाशियो के लिए कई लाभकारी योजनाए चलाई जाती है। लेकिन जानकारी के आभाव के कारण लोग इन योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम mp govt ki yojana मध्यप्रदेश सरकार की 20 प्रमुख योजनाओ के बारे में जानकारी जानते है।

MP Govt Ki Yojana In Hindi

  1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
    • पात्रता : मध्य प्रदेश की निवासी महिलाएं, आयु 21-60 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम, कुछ अन्य शर्तें।लाभ : प्रति माह ₹1,250 की वित्तीय सहायता दी जाती है जिसे आगे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की गई है।
  2. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
    • पात्रता : मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत हैं और जिनके पास कृषि योग्य भूमि है।
    • लाभ : ₹6,000 प्रति वर्ष तीन किस्तों में (₹3,000 प्रत्येक)
  3. मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY)
    • पात्रता : मध्य प्रदेश के मूल निवासी, 12वीं में अच्छे अंक (MP बोर्ड से 75%+, CBSE/ICSE से 85%+), पारिवारिक आय ₹6 लाख से कम।
    • लाभ : पात्र छात्रों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है।
  4. लाडली लक्ष्मी योजना
    • पात्रता : मध्य प्रदेश के ऐसे माता-पिता जिनकी दो या उससे कम संतानें हैं और जिन्होंने परिवार नियोजन अपनाया है।
    • लाभ : बालिका के नाम से बचत पत्र जारी किए जाते हैं, जो समय-समय पर परिपक्व होते हैं और शिक्षा, विवाह की स्थति में वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।
  5. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
    • पात्रता : बेघर या कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीण परिवार (SECC 2011 के अनुसार)।
    • लाभ: अपना घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता।
  6. प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U)
    • पात्रता: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) के शहरी परिवार।
    • लाभ: किफायती आवास उपलब्ध कराना, सब्सिडी और ऋण से जुड़ी ब्याज सहायता।
  7. आयुष्मान भारत योजना (PMJAY)
    • पात्रता : सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चिन्हित गरीब परिवार।
    • लाभ: सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रति परिवार प्रति वर्ष।
  8. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
    • पात्रता: वृद्धजन (60+), विधवा महिलाएं, विकलांग व्यक्ति (गरीबी रेखा से नीचे) ले ;लोगो को लाभ दिया जा रहा है।
    • लाभ: प्रतिमाह वित्तीय पेंशन दी जाती है जो अलग अलग कैटिगिरी के लिए अगल अलग राशि प्रदान करता है।
  9. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
    • पात्रता: बेरोजगार युवा जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।
    • लाभ: व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है और ऋण पर सब्सिडी की सुविधा है।
  10. गाँव की बेटी योजना
    • पात्रता: गाँव की निवासी छात्राएं जो 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हों और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हों।
    • लाभ: वित्तीय सहायता मिलती है।
  11. प्रतिभा किरण योजना
    • पात्रता: शहर की निवासी, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राएं जिन्होंने 12वीं में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों और स्नातक में पढ़ रही हों।
    • लाभ: वित्तीय सहायता।
  12. लैपटॉप वितरण योजना
    • पात्रता: 12वीं कक्षा में 80% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र।
    • लाभ: लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000।
  13. फल पौधरोपण योजना
    • पात्रता: मध्य प्रदेश के किसान जिनके पास निजी भूमि, सिंचाई साधन हैं।
    • लाभ: फल के पौधे लगाने पर सब्सिडी।
  14. भावांतर भुगतान योजना
    • पात्रता: मध्य प्रदेश के किसान जो अधिसूचित फसलें मंडियों में बेचते हैं।
    • लाभ: MSP और मंडी भाव के अंतर का भुगतान।
  15. जननी सुरक्षा योजना (JSY)
    • पात्रता: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की गर्भवती महिलाएं।
    • लाभ: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता।
  16. निःशुल्क साइकिल वितरण योजना
    • पात्रता: सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 9 तक के छात्र।
    • लाभ: स्कूल आने-जाने के लिए निःशुल्क साइकिल दी जा रही है।
  17. दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना
    • पात्रता: दिव्यांग व्यक्ति जिन्होंने विवाह किया हो।
    • लाभ: वित्तीय प्रोत्साहन राशि।
  18. मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना
    • पात्रता: हिंसा से पीड़ित महिलाएं जिन्हें परिवार का समर्थन नहीं मिल रहा है।
    • लाभ: कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाना।
  19. अटल पेंशन योजना (मध्य प्रदेश के निवासी भी पात्र)
    • पात्रता: 18-40 वर्ष के भारतीय नागरिक।
    • लाभ: 60 वर्ष के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड पेंशन।
  20. स्वच्छ भारत मिशन (मध्य प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्यान्वित)
    • उद्देश्य: स्वच्छता को बढ़ावा देना, शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन।

आपको इन मध्यप्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही (mp govt ki yojana) योजनाओ में से कौन सी योजना का लाभ मिल रहा है हमें कमेंट्स करके जरूर बताये।

यह भी पढ़े :

Leave a Comment