बदायूं सांसद आदित्य यादव को OPS बहाली के लिए टीम अटेवा ने सौंपा ज्ञापन।

NMOPS के केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु के निर्देशानुसार अटेवा पेंशन बचाओ मंच बदायूँ के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह तथा महामंत्री लल्लू सिंह, जिला प्रभारी अनिल यादव जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल जिला सरंक्षक राकेश प्रजापति जिलासँगठन मंत्री निर्भान सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंकिता सागर के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था (NPS)/ यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था (UPS) को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए बदायूं सांसद माननीय आदित्य यादव जी को ज्ञापन सौंपा।

बदायूं सांसद ने दिया संसद में मुद्दा उठाने का आश्वाशन।

ज्ञापन लेने के उपरांत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए माननीय सांसद जी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। साथ ही आश्वस्त की एक एक पत्र केंद्रीय वित्तमंत्री जी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी को भी भेजने का कार्य करेंगे माननीय सांसद जी ने कहा कि उनकी पार्टी सदैव समस्त वर्गों के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में निर्णय लेती रही है। उन्होंने सदन में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को पार्टी फोरम और संसद में जोरदार तरीके से उठाने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान आईटी सेल प्रभारी अजय शाक्य मीडिया प्रभारी विजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज इंद्रेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली नरेश पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष उसावा योगेश कुमार जिलाउपाध्यक्ष अजबसिंह ,प्रमोद प्रजापति ब्लॉक महामंत्री बजीरगंज रजनीश कुमार जिलाउपाध्यक्ष रूपकिशोर सिंह

चंद्रकेश यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रा. शिक्षक संघ बदायूँ रविंद्र यादव जिला अध्यक्ष शि.मि. संघ बदायूँ व फूल बानो जिला अध्यक्ष शि.मि. संघ महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष समरेर महेश पाल सिंह केपी सिंह शाक्य

जिलाउपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट शहनाज बानो व रीता यादव ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं सुनील यादव अनिल पवार धनसिंह यादव विश्वनाथ प्रताप सिंह अनिल सिंह गुड्डू सिंह विपिन शर्मा देवेंद्र सरोज जितेंद्र यादव मुकेश दिवाकर जिला योगेंद्र कुमार सुनील सिंह देवेन्द्र सिंह विपिन यादव रजनेश कुमार आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :

Leave a Comment