10 big announcements for women in Madhya Pradesh : 27.08.2023 को भोपाल से लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रसोई गैस, बिजली बिल समेत महिलाओ के लिए 10 बड़ी घोषणाएँ की है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी लाड़ली बहनो के खाते में 250 रुपये की राशि स्तान्तरित की ताकि वह रक्षाबंधन का त्यौहार अच्छे से मना सके। और आने वाले अक्टुम्बर के महीने से लाड़ली बहना योजना की राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति महीना कर दिया है।
लाड़ली बहनो के लिए 10 बड़ी घोषणाएँ। 10 big announcements for women
- रखी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने सिंगल क्लिक पर 250 रुपए लाड़ली बहनो के खाते में डाले।
- अक्टूबर माह से अब लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे।
- सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपए में शिवराज सरकार देंगी और आगे परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि महंगी गैस न लेनी पड़ी।
- बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली नहीं होगी। नवबंर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे, और आगे से बिजली का बिल 100 तक ही आयेंगा।
- पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30% नहीं अब 35% आरक्षण मिलेगा।
- शिक्षक भर्ती में 50% वही अन्य सरकारी भर्ती में 35% आरक्षण महिलाओं को मिलेगा।
- जहां 50% से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी, वहां शराब दुकान बंद करेंगे।
- सभी लाडली बहन आजीवका मिशन के तहत आएंगी। व्यापार करने के लिए लोन मिलेगा, जिसमे ब्याज सरकार देंगी।
- अगले 5 साल मे महिलाओ को लखपति बनाना है।
- जिन बहनों के पास जमीन नहीं है, उन्हें घर बनाने के लिए प्लाट दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :