EPFO Update : 6 महीने से कम की नौकरी पर भी मिलेगा निकासी लाभ !
EPFO Update : हाल ही में कर्मचारी भविष्यनिधि संघठन (EPFO) ने अपने नियमो में बड़ा बदलाव करते हुए 6 महीने से कम सेवा करने वाले ईपीएफ सदस्यों को भी निकासी का लाभ देने की घोषणा कर दी है। इस संशोधन से प्रत्येक वर्ष कर्मचारी पेंशन योजना के 7 लाख से अधिक सदस्यों को लाभ मिलेगा।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भारत सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना-ईपीएस 1995 (Employees Pension Scheme जिसे EPS 1995 भी कहा जाता है) में संशोधन किया है, और यह सुनिनिश्चित किया है की 6 महीने से कम अंशदायी सेवा वाले कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्यों को भी निकासी लाभ दिया जायेंगा जिससे सालाना लगभग 7 लाख सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने तालिका डी को संशोधित किया है जिससे निकासी लाभ की राशि अब सदस्य द्वारा दी गई सेवा के पूरे महीनों की संख्या और उस वेतन पर निर्भर करेगी जिस पर कर्मचारी पेंशन योजना (employee pension scheme) का अंशदान प्राप्त हुआ था। उपर्युक्त उपाय ने सदस्यों को निकासी लाभ के भुगतान को युक्तिसंगत बनाया है। जिससे ईपीएफओ के सदस्य तालिका डी के इस संशोधन से लाभान्वित होंगे।
EPFO Update से किसे मिलेंगा लाभ।
प्रत्येक वर्ष पेंशन योजना 95 के लाखों कर्मचारी सदस्य पेंशन के लिए आवश्यक 10 वर्ष की अंशदायी सेवा देने से पहले ही अपनी नौकरी छोड़ देते है जिससे उन्हें ईपीएस 95 योजना का लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे में जिन कर्मचारियों ने 6 महीने से कम समय में ही नौकरी छोड़ दी हो उन्हें भी अब ईपीएस पेंशन में जमा पैसो की निकासी का प्रावधान दिया है।
इसके संशोधन बाद, ऐसे सभी कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्य जो 14.06.2024 तक 58 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे निकासी लाभ के पात्र हो जाएंगे। श्रममंत्रालय की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन और EPFO की ओर से सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें :
Related Posts
EPFO Latest Circular On Higher Pension ज्यादा पेंशन के लिए विकल्प
पीएफ का पैसा कैसे चेक करते है ? PF Ka Paisa Kaise Check Karte Hain