PF Interest Rate 2021-22 पीएफ की ब्याज दरों में कटौती, 8.10% हुई ब्याज दर
PF Interest Rate 2021-22 – ईपीएफओ की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 230 वीं बैठक आज गुवाहाटी में श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री, श्रम एवं रोजगार और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्री रामेश्वर तेली, राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, उपाध्यक्ष श्री सुनील बर्थवाल, सचिव, श्रम एवं रोजगार, सह-अध्यक्ष तथा श्रीमती नीलम शम्मी राव, केंद्रीय भ.नि. आयुक्त, सदस्य सचिव की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।
PF Interest Rate 2021-22 पीएफ की ब्याज दरों में कटौती।
केंद्रीय बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सदस्यों के खातों में कर्मचारी भविष्य निधि संचय पर 8.10% वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की है। ब्याज दर आधिकारिक तौर पर सरकारी राजपत्र में अधिसूचित की जाएगी। जिसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि अपने अंशदाताओं के खातों में ब्याज दर जमा करेगा।
आपको अवगत हो की EPFO ने वित्तवर्ष 2020-21 के लिए पीएफ खाताधारकों को 8.50% प्रतिशत ब्याज दिया है। जिसे अब घटाकर 8.10% कर दिया है। यहाँ ईपीएफओ का पिछले 40 वर्षो में सबसे कम ब्याज दर दे रहा है। जिससे कर्मचारियों को अब पीएफ में कम ब्याज मिलेंगा। EPFO के द्वारा पिछले 10 सालो में निम्न प्रकार ब्याज दर प्रदान की है।
PF Interest Rate Before 10 Years
2020-2021 – 8.5%
2019-2020 – 8.5%
2018-2019 – 8.65%
2017-2018 – 8.55%
2016-2017 – 8.65%
2015-2016 – 8.80%
2013-2015 – 8.75%
2012-2013 – 8.50%
2011-2012 – 8.25%
2010-2011 – 9.50%
2005-2010 – 8.50%
श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा की अंतराष्ट्रीय परिस्थिति और इक्विटी बाजार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है की अब पीएफ खाताधारकों को मिलने वाले ब्याज की दर में पहले की अपेक्षा 0.40% की कटौती की जाती है और सीबीटी की बैठक में वित्तवर्ष 2021-22 के लिए 8.10% ब्याज दिया जायेंगा। इस प्रस्ताव को वित्तमंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद, राजपत्र जारी कर पीएफ खाताधारकों को वितरित किया जायेंगा।
यह भी पढ़े :
Related Posts
Budget session 2023 : यह दिन है खास, क्या बजट में मिलेंगी बड़ी सौगात।
PF Ka Paisa Kaise Nikale पीएफ का पैसा कैसे निकाले, पूरी जानकारी हिंदी में।
One Comment