यदि आप मध्य प्रदेश की निवासी महिला हैं और लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। आज आपकी 31वीं मासिक किस्त के ₹1500 आपके बैंक अकाउंट में आने वाले हैं। यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक अकाउंट “CM Madhya Pradesh” पर पोस्ट कर पुष्टि की है।
CM Mohan Yadav ने किया आधिकारिक ऐलान — 33 मिनट पहले पोस्ट जारी
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है:
“बहनों का बढ़ाया सम्मान, लाड़ली बहना बनी वरदान।
प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों को मासिक किस्त का अंतरण।
पात्र बहनों को हर महीने मिल रहे ₹1500।”
सीएम ने यह भी बताया कि आज 9 दिसंबर 2025 को राजनगर, छतरपुर से लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की जा रही है। इसके साथ एक आधिकारिक पोस्टर/बैनर भी साझा किया गया जिसमें साफ बताया गया है कि आज पात्र सभी बहनों के खातों में ₹1500 ट्रांसफर होंगे।

आज दोपहर 2 बजे से खातों में आने शुरू होंगे ₹1500
सरकार के अनुसार, प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आज से राशि पहुंचना शुरू होगी।
अधिकांश लाभार्थियों के खातों में दोपहर 2 बजे से राशि क्रेडिट होने लगेगी।
क्या आप पात्र महिला हैं? तो आज ही आपकी किस्त भी आएगी
यदि आप एक पात्र लाभार्थी हैं, तो आज आपकी 31वीं किस्त के ₹1500 आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।
आप इसे कई तरीकों से चेक कर सकती हैं:
किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?
- नजदीकी बैंक में पासबुक अपडेट कराएं
- बैंक SMS अलर्ट देखें
- PhonePe / Google Pay / PayTM में बैलेंस चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस देखें: CM Ladli Behna Yojana पोर्टल
यह भी पढ़े :
- प्रधानमंत्री एवं संघचालक मोहन भागवत से ईपीएस 95 पेंशनवृद्धि की मांग !
- PAN 2.0 kya hai सबका बनेगा नया पैन कार्ड, क्या है पैन 2.0 प्रोजेक्ट