भारत सरकार आपकी मांगों को जल्दी ही मंजूर करेगी – पूर्व रक्षा राज्य मंत्री
मा. श्री डॉ. सुभाष भामरे जी पूर्व रक्षा राज्य मंत्री तथा संसद सदस्य धुलिया से मा. कमांडर अशोक राऊत जी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम की भेट हुई उनकी ओर से आश्वषित किया गया है की भारत सरकार आपकी मांगों को जल्दी ही मंजूर करेगी।
पूर्व रक्षा राज्य मंत्री से मिले ईपीएस 95 पेंशनभोगी
मा. पूर्व रक्षा राज्य मंत्री तथा संसद सदस्य महोदय जी ने ईपीएस 95 पेंशनर्स के प्रतिनिधित्व करने वाली NAC समिति से मुलाकत में बताया कि जब से मैं आप सभी के रामलीला मैदान दिल्ली के ऐतिहासिक आंदोलन में आप की मांगों के समर्थन हेतु आया था, तभी से इस विषय पर मेरी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए आप के कार्य में लगा हुआ हूं। साथ ही आप को फिर से आश्वासित करता हूं कि भारत सरकार आपकी मांगों को जल्दी ही मंजूर करेगी।
केंद्रीय टीम द्वारा मा. पूर्व रक्षा राज्य मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और माननीय महोदय जी से सतत संपर्क रखते हेतु प्रयत्न करने हेतु श्री डी के अन्ना जाधव अध्यक्ष उत्तर महाराष्ट्र व NAC के नेता श्री संजय पाटिल जी का विशेष आभार।
ईपीएस 95 पेंशनधारको की मांग।
- न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 1000 / – से 7500 / – किया जाये और उसपर मंहगाई भत्ता दिया जाये।
- सभी पेंशनधारको को मुफ्त मेडिकल सुविधा मिले।
- पेंशनधारको को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हायर पेंशन का लाभ दिया जाये।
- जिन पेंशन धारको को योजना में शामिल नहीं किया गया है उन्हें योजना में शामिल करे या कम से पेंशन 5000 / – लागु करे।
यह भी पढ़े :
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट फैसले से इन PF खाताधारकों और EPS पेंशनर्स को मिलेगा लाभ।
EPS 95 Supreme Court judgement : ईपीएस 95 सुप्रीम कोर्ट का फैसला।