नारी सम्मान योजना : 1500 रुपये हर महीने और 500 में मिलेंगा गैस सिलेंडर

Nari Samman Yojana : कंग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की ओर से “नारी सम्मान योजना” की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500/- रुपये उनके खाते में मिलेंगे और साथ ही 500/- रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। तो आइये जानते है नारी सम्मान योजना के बारे में अधिक जानकारी।

नारी सम्मान योजना को मध्यप्रदेश की महिलाओ के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से जारी किया है। इस योजना के लिए 9 मई से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आप भी नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) का लाभ किस तरह से ले सकते है। इसी के बारे में यह लेख है।

Nari samman yojana kya hai नारी सम्मान योजना क्या है ?

नारी सम्मान योजना मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की ओर से घोषित एक योजना है जिसके तहत महिलाओ को कुल 2000 रूपए का लाभ प्रदान किया जायेगा। जिसमे से 500 रूपए हर महीने गैस सिलेंडर लेने हेतु और 1500 रूपए महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे। इन पैसो की मदद से महिलाएं अपने खरेलु खर्चे उठा सकेंगी और आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) के लिए 9 मई से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जा रहे है। अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भरे जा रहे है और नहीं कोई वेबसाइट या पोर्टल जारी किया गया है। अगर 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तो इस योजना को पुरे मध्यप्रदेश के लिए लागू किया जाएगा। और मध्यप्रदेश की महिलाओ को 1500 रुपये नगद और 500 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ दिया जायेंगा।

नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की राज्य की महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओ को 2000 रुपये दिए जायेंगे जिसमे से 1500 रुपये डारेक्ट बैंक में और 500 रूपये में गैस सिलेंडर दिया जायेंगा। यह राशि हासिल कर महिलाएँ शसक्त बन सकेंगी और परिवार का आर्थिक बोझ कम होगा।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता Nari Samman Yojana Eligibility 2023

  • नारी सम्मान योजना लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिला की समग्र आईडी होना चाहिए।

नारी सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Nari Samman Yojana Ke Form Kaise Bhare नारी सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) का लाभ लेना चाहते है तो आपको बता दें यह योजना तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा।

जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से पंजीकृत किया जा सके। और इस तरह से आप नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

इसके लिए आप नजदीकिय कांग्रेस कार्यकर्त्ता या ग्राम के सचिव सरपंच से संपर्क भी कर सकते है।

यह भी पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *