Old Pension Scheme News : छत्तीसगढ़ में फिर से बहाल होंगी पुरानी पेंशन ?
Old Pension Scheme News : लम्बे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension) को लेकर छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अपने बजट 2022-23 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का एलान कर दिया है। जिसकी मांग कर्मचारी लम्बे समय से कर रहे थे।
Old Pension Scheme News Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा पुरानी पेंशन योजना (Old Pension scheme) फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की और अपने छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 में सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा को स्थान दिया। उधर कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर आकउंट से कांग्रेस साशित राज्यों के कर्मचारियों को बधाई दी। क्योकि कुछ ही दिन पहले राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियो के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः लागु करने की घोषणा की थी।
राज्य के 3.50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान यह एलान किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों में जश्न का माहौल है। दरअसल लंबे समय से सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए मांग कर रहे थे। और इसी मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में साढ़े तीन लाख से ज्यादा शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है।
कर्मचारियों और अधिकारियो में खुशियों की लहर।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। रायपुर के कलेक्टर गार्डन में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर उत्सव मनाया है। कर्मचारी संघों ने पटाखे जलाकर, एक दूसरे को गुलाल में रंगकर और मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर की हैं।
यह भी पढ़े :
Related Posts
ईपीएफ पेंशन में वृद्धि नहीं होने से, पेंशनरों ने मतदान बहिष्कार की सपथ ली।
आज आयेंगी ladli behna yojana 3rd kist ऐसे चेक करे अपने पैसे ?
One Comment