ईपीएस 95 पेंशनर्स लंबित चारसूत्रीय मांगो को मंजूर करवाने के लिए NAC राष्ट्रिय संघर्ष समिति ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दिनांक 10 व् 11 दिसंबर को सरकार का ध्यानाकर्षण करने और अपनी मांगो को मंजूर करने के लिए आंदोलन की घोषणा की थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
पिछले 8 वर्षो से ईपीएस 95 पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशनवृद्धि की मांग
पिछले 8 वर्षों के दौरान एनएसी समिति के राष्ट्रीय नेताओं ने मा. सुश्री हेमा मालिनी जी की अगुवाई में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से दो बार मुलाकात की तथा तरकालीन श्रममंत्री मा. श्री संतोष गंगवार जी व मा. श्री भूपेन्दर पादव जी एवं वर्तमान में मा० मनसुखभाई मांडविया जी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से भेंट कर पेंशनरों की मांगों को मंजूर करवाने हेतु बैठकें भी हुई तथा सभी स्तरों पर आश्वासन भी मिले।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक मा. मंत्री महोदय/ सांसद जी को ज्ञापन देकर पेंशनरों की पीड़ा से अवगत कराया गया, विभिन्न दलों के मा. सांसदों ने दोनों सदनों में यह मसला अनेकों बार संसद में उठाया, साथ ही साथ शासकीय स्तर पर अनेकों बार द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय वार्ताएं हुई।
इतने प्रयासों के बाद भी कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला, जिससे देश भर के पेंशनरों में निराशा व्याप्त है. पेंशनरों का शीघ्रता शीघ्र कल्याण हो इसके लिए केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षक करने हेतु 10 व 11 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित की जाने की घोषणा की थी जिसे अब श्रम मंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
श्रम मंत्री ने दिया आश्वाशन
NAC समिति ने बताया की दिनांक 29.11.2024 एवं दिनांक 06.12.2024 को माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के साथ NAC के प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा दरम्यान माननीय मंत्री महोदय जी द्वारा पेंशन बढ़ोतरी के सम्बंध में दिए गए आश्वासन के बाद दिनांक 06.12.2024 को हुई NAC राष्ट्रीय स्तर की ज़ूम मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार 10 दिसंबर से दिल्ली में होने वाला आमरण अनशन/आंदोलन स्थगित किया गया है।
एनएसी ने कहा की माननीय श्रम मंत्री जी के आश्वाशन और दिशा निर्देश पर EPFO द्वारा भी सकारात्मक कार्रवाई के संकेत मिलने लगे हैं इसलिए उपरोक्त आंदोलन वापस लेने संबंधित पत्र संबंधित महानुभावों को भेज दिया गया है और इस आंदोलन को फ़िलहाल स्थगित किया जाता है।
समिति ने बताया की श्रम मंत्री जी से हुई 29 नवम्बर और 6 दिसंबर 2024 की मुलाकात में उन्होंने आंदोलन को स्थगित करने को कहा था और साथ ही पुनः आश्वासित किया है की आपकी ईपीएस 95 पेंशन पर जो डिमांड है उसपर काम चल रहा है आप धैर्य बनाये रखे।
पेंशन के मांमले में श्रम मंत्रालय को वित्त की सहायता लगेंगी जिसकी बाते चल रही है जल्द ही इसके लिए वित्त व्यवस्था कर आपका काम किया जायेंगा।
ईपीएस 95 पेंशनर्स की मांगे
ईपीएस 95 पेंशनर्स एनएसी के बैनर तले अपने निम्न चारसूत्रीय मांगो के लिए आंदोलन कर रहे है।
- न्यूनतम पेंशन को 1000/- से बढ़ाकर 7500/- महंगाई भत्ता मंजूर किया जाएं. यह उचित मांग, कोश्यारी समिति राज्यसभा पिटीशन 147 की सिफारिश के अनुसार 10 वर्षों में बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए की गई है.
- EPS95 पेंशनरों और उनके जीवनसाथी को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं,
- सभी पेंशनरों को बिना किसी भेदभाव के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय दिनांक 04.10.2016 और 04.11.2022 के अनुसार वास्तविक वेतन पर उच्च पेंशन का लाभ.
- गैर ईपीएस पेंशनरों को रु. 5000/- मासिक पेंशन
यह भी पढ़े :
EPF95 PENSION গত OCTOBER 1999 সাল থেকে 780/- টাকা করে প্রতি মাসে পেনশন পাচ্ছি। জীবন ধারণের জন্যে এই 780/-টাকা যথেষ্ট?আমাদের EPF95 পেনশনেরা কি এই অবস্থায় সত্যি কি বাঁচার কোন অধিকার নেই? এইভাবেই কি মৃত্যু পর্যন্ত এই সরকার তিল তিল করে আমাদের শেষ করে দিবে?