करो या मरो, 8 अगस्त को दिल्ली चलो : EPS 95 Latest News Today 2022
EPS 95 Latest News Today 2022 Bhind (M.P.) – न्यूनतम पेंशन में बृद्धि के गंभीर मुद्दे पर 8 अगस्त 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में ईपीएस पेंशनरों द्वारा किये जा रहे राष्ट्रव्यापी करो या मरो आंदोलन में भिण्ड जिले से अधिक से अधिक संख्या में अल्प पेंशनरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के सिलसिले में सोमवार को शहर में स्थित बद्री प्रसाद की बगिया में एक महत्वपूर्ण बैठक, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीके बौहरे एवं संचालन जिला महासचिव रामसिया डंडोतिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अबकी बार 8 अगस्त को दिल्ली में होने जा रहे महा आंदोलन के माध्यम से न्यूनतम पेंशनवृद्धि के लंबित मुद्दे पर सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष बीके बौहरे ने कहा कि इस होने वाले एतिहासिक आंदोलन में भिंड जिले से सैकड़ों की संख्या में अल्प पेंशनधारी भाग लेंगे तथा अपनी मांग मनवा कर ही दम लेंगे, चांहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत चुकानी पड़े उक्त बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री राजेश तोमर एवं संभागीय सह सचिव अवधेश सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
EPS 95 Latest News के अनुसार इस अवसर पर दिनेश सक्सेना अशोक बोहरे राम प्रकाश शर्मा महेश शर्मा दिलीप चौहान इस्लाम खान चंद्रकांत बौहरे महेंद्र सिंह चौहान बीडी दांतरे गजेंद्र सिंह भदोरिया चंद्रपाल सिंह रविंद्र भदोरिया रामसेवक शर्मा सुभाष पांडे नरेश सिंह कुशवाह सेवाराम यादव हरि शंकर त्रिपाठी माधवाचार्य सहित भारी संख्या में अल्प पेंशनधारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :
- लोकसभा : ईपीएस 95 पेंशन (EPF Pension) पर, श्रम मंत्रालय से आया जवाब
- EPS 95 हायर पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट की ताज़ा खबर, जानिए पूरा मामला।
- EPFO CBT Next Meeting Date 2022 : सीबीटी की अगली बैठक, इन मुद्दों पर नज़र
Related Posts

भोपाल में रैली निकालकर, ईपीएस95 पेंशनरों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन।

EPFO के सुर्कलर में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या – अशोक राउत
