बुढ़ापे में वृद्धाश्रम नहीं जाएंगे, 1 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे पुरे देश के पेंशनभोगी

कानपूर में NMOPS रेलवे,आर्डिनेंस के संयुक्त अधिवेशन में दहाड़े -विजय बन्धु, 1st October को दिल्ली, रामलीला मैदान पर पेंशन शंखनाद महारैली में आने का किया आव्हान

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) और फन्ट अगेंस्ट NPS इन रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो महासम्मेलन में कानपूर के टाटमिल के रेलवे सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु ने सभा को सम्बोधित करते हुए, सरकार को NPS और निजीकरण के खिलाफ नीतियों पर घेरा।

विजय बन्धु ने कहा निजीकरण, गरीब मध्यमवर्गीय भारतीय जनता के खिलाफ अमीरो का षड्यंत्र है अगर इसके खिलाफ लड़ा नहीं गया तो एक बहुत बड़ी आबादी के पढ़े लिखे युवाओ को सरकारी नौकरियों तक नहीं मिलेगी। NPS पेंशन के निजीकरण का ही परिणाम है। जिसके खामियाजे आज आम लोगो को भुगतने पड़ रहे है

उन्होंने आगे कहा की आज निजीकरण के खिलाफ लड़ने की जरुरत है। साथ ही उन्होंने 1st October को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुचने की अपील भी की।

उन्होंने कहा की जिन्हे बुढ़ापे में वृद्धाश्रम नहीं जाना है वो 1 अक्टुम्बर को दिल्ली पहुंचे। पुरे देश से लाखो की संख्या में पेंशन विहीन दिल्ली पहुचेगे आप सभी भी कमर कसिये वार्ना बुढ़ापा नरक बनने से कोई रोक सकता है। आपको अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ेगी।

Pension Shankhnaad Maharally at Ramlila Maidan in Delhi on 1st October

NMOPS इन रेलवे के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने सभा संबोधित करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेलवे के साथी 1 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे। राष्टीय आंदोलन के ऑर्डिनेंस के संयोजक प्रेमसागर ने सरकार की गलत नीतियों पर सरकार की निति और नियत पर सवाल खड़े करते हुए 1st October को दिल्ली चलने का आवाहन किया।

सम्मलेन का संचालक डॉकमल उसरी द्वारा किया गया। सम्मेलन को राजेंद्र पाल जी ने भी सभा को सम्बोधित किया। अटेवा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सोशल मीडिया का आंदोलन के हित में अधिक प्रयोग करने की अपील की।

अटेवा के प्रदेश पदाधिकारी रजत यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, नरेंद्र यादव , संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहे। महासम्मेलन में अटेवा कानपूर नगर, कानपूर देहात, जालौन, औरैया, इटावा से पदाधिकारियों ने शिरकत किया।

महासम्मेलन में मुख्य रूप से जिला संयोजक पटेवा कानपूर देहात, प्रदीप यादव जिला महामंत्री कानपूर देहात, प्रताप भानु सिंह गौर जिला कोषाध्यक्ष, अखिलेश कुमार पाल मंडल अध्यक्ष कानपूर, डॉक्टर पंकज संखवार, विवेक तिवारी, महेंद्र यादव सहित कानपुर देहात से सैकड़ो की संख्या में पेंशन विहीन साथियो ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *