e shram card in hindi

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए e shram protal जारी किया गया है। जिसपर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक जैसे ऑटो चालक, रिक्सा चालक, ठेला पे काम करने वाले, इट, गारा, मिट्टी, मकान, सड़क, खेती आदि में काम करने वाले मजदूर। यानि की जिनके पास कोई प्राइवट या सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे श्रमिक अपना पंजीयन कर ऑनलाइन ई श्रम कार्ड (e-Shram Card) बना सकते है। इस पोर्टल से लगभग 38 करोड़ श्रमिकों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

e shram portal kya hai in hindi ई श्रम पोर्टल क्या है ?

श्रम और रोजगार मंत्रालय, जो भारत सरकार के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, जो कामगारों के हितों की रक्षा और सुरक्षा करते हुए, विभिन्न श्रम कानूनों, जो श्रमिकों की सेवा और रोजगार के नियमों और शर्तों को विनियमित करते हैं, के अधिनियमन और कार्यान्वयन द्वारा संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में कल्याण को बढ़ावा देकर और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके देश के श्रम बल के जीवन और सम्मान में सुधार लाने के लिए लगातार कार्यशील है।

तदनुसार, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) विकसित किया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप और परिवार इत्यादि का विवरण होगा। ताकि उनकी रोजगार क्षमता का इष्टतम उपयोग हो सके और उन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके। यह प्रवासी श्रमिकों, सन्निर्माण कामगारों, गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों आदि सहित असंगठित कामगारों का ऐसा पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

कौन है असंगठित क्षेत्र के कामगार, जिन्हे मिलेगा लाभ ? (unorganized sector workers)

कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, निर्माण कामगार,प्रवासी कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है। जैसे – ऑटो चालक, रिक्सा चालक, ठेला पे काम करने वाले, इट, गारा, मिट्टी, मकान, सड़क, खेती आदि में काम करने वाले मजदूर, फल-सब्जी आदि वास्तु बेचने वाले यानि की जिनके पास कोई प्राइवट या सरकारी नौकरी नहीं है।

e Shram Card Kya Hai in Hindi ई श्रमिक कार्ड क्या है ? किस काम में आता है।

यह e shram card असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का एक ID कार्ड है। जिसके अंदर एक वर्कर की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उसकी शिक्षा, कौशल और व्यवसाय के बारे में सभी जानकारी होगी। जिससे सरकार इस डेटा (data) की मदद से मजदूरों के लिए सही योजनाए और रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध करा पायेगी।

साथ इन श्रमिकों को कई तरह की सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेंगा। अभी इस ई श्रम कार्ड से कई सेवाएं और लाभ दिए जा रहे है। जैसे – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान भारत योजना और आगे चलकर और भी योजनाओ के लाभ ई श्रम कार्ड धारको को मिलेंगे।

Purpose of e Shram Card ई-श्रम कार्ड के उद्देश्य

  • सभी असंगठित कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना, जिसमें सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि शामिल हैं, जिन्हें आधार से जोड़ा जाना है।
  • असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जा रहा है और तदनंतर अन्य मंत्रालयों द्वारा भी चलाए जा रहे हैं।
  • पंजीकृत असंगठित कामगारों के संबंध में विभिन्न हितधारकों जैसे मंत्रालयों/विभागों/बोर्डों/एजेंसियों/केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों के साथ एपीआई माध्यम के द्वारा प्रशासित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के वितरण के लिए जानकारी साझा करना।
  • प्रवासी कामगारों की स्थिति और पता/वर्तमान स्थान और औपचारिक क्षेत्र से अनौपचारिक क्षेत्र और इसके विलोमत: उनकी आवाजाही का पता लगाना।
  • प्रवासी और सन्निर्माण कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों की सुवाह्यता (पोर्टेबिलिटी)।
  • भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी अन्य राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध कराना।

e shram card Eligibility in hindi ई-श्रम पोर्टल में कौन पंजीकरण कर सकता है ?

निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है:

  • असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जिसकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो।
  • जो EPFO/ESIC या NPS (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो।
  • कामगार आयकर करदाता नहीं होना चाहिए।
  • कोई भी कामगार जो असंगठित क्षेत्र में एक गृह आधारित-कामगार, स्व-नियोजित कामगार या मजदूरी पाने वाला कामगार है, जिसमें संगठित क्षेत्र का ऐसा कामगार भी शामिल है जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है या जो सरकारी कर्मचारी नहीं है,असंगठित कामगार कहलाता है। वह अपना पंजीयन कर सकता है।

e shram card kaise banaye 2022 ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

यदि आप भी एक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक है और आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनाना चाहते है तो आपके पास तीन विकल्प है। जिनमे से किसी को भी अपना कर आप अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है।

  1. कामगारों के द्वारा स्वयं पंजीयन (e shram card self registration online)
  2. सामान्य सेवा केंद्र (CSC) से ऑनलाइन पंजीयन।
  3. जिलों/उप-जिलो में राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा पंजीयन।

यदि किसी भी श्रमिक के पास उसका आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह अपने नज़दीकी CSC/SSK के या ओमेट्रिक वेरिफिकेशन के द्वारा पंजीकरण करवा सकता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी – ई श्रम पोर्टल क्या है ? (e shram portal kya hai in hindi), कौन है असंगठित क्षेत्र के कामगार, जिन्हे मिलेगा लाभ ? (unorganized sector workers), ईई श्रमिक कार्ड क्या है ? किस काम में आता है। e Shram Card Kya Hai in Hindi. ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ? e shram card kaise banaye 2022. ई-श्रम पोर्टल में कौन पंजीकरण कर सकता है? (e shram card Eligibility in hindi) आदि के बारे में जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे कर्मचारियों और श्रमिकों से जुडी खबरों को जानने के लिए employeekhabar.com पर जाये।

8 thoughts on “e shram card in hindi ई श्रम कार्ड योजना क्या है। जानिए पूरी जानकारी”
  1. कृपया 7500/-+ DA की माँग करने का कष्ट करें l मैं भी शक्कर कारख़ाना कैलारस में भारतीय मज़दूर संघ का पदाधिकारी रहा हूँ BMS की माँग रुपए 5000/-अपर्याप्त है। इतनी कम पेनशन में पति पत्नी का गुज़ारा मुश्किल है एवं मेडिकल सुविधा भी दी जाने की माँग रखने का कष्ट करें l

  2. […] ई श्रम कार्ड क्या है (e shram card kya hai) और ई श्रम …इसके बारे में हम आपको पहले ही जानकारी दे चुके है। यदि आपने ई श्रम कार्ड (e shram card) बना लिया है और अब आप अपने ई श्रम कार्ड में सुधार करना चाहते है। तो इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देंगे की ई श्रम कार्ड में नाम कैसे सुधारे (e shram card me name change kaise kare), ई श्रम कार्ड में पता कैसे बदले (how to change address in e shram card), ई श्रम कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करे (update date of birth in e shram card) और ई श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर (Mobile Number) पेशा (occupation) बैंक की जानकारी आदि में सुधार (e shram card me sudhar kaise kare in hindi) कैसे करे? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *