Budget 2022 highlights in Hindi : बजट 2022 की बड़ी बाते

Budget 2022 highlights in Hindi : संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. वित्तमंत्री द्वारा कई छोटे बड़े बदलवाओ और योजनाओ पर बल दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में चौथी बार और मोदी सरकार का 10वां बजट किया पेश किया है। इस बार भी पेपरलेस बजट पेश हुआ है। आइये जानते है बजट 2022 की बड़ी बाते, जिनका असर आपको देखने को मिलेगा।

Budget 2022 highlights in Hindi

  1. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
  2. इस बजट से दी जाएगी अगले 25 साल की बुनियाद।
  3. आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख रोजगार के मौके।
  4. IT रिटर्न को अपडेट करने के लिए टैक्स पेयर्स को मौका।
  5. डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर फोकस।
  6. LIC IPO के जल्द आने की उम्मीद।
  7. मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख रोजगार के मौके।
  8. 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें बनाएंगे।
  9. जुर्माना भरकर 2 साल पिछला IT रिटर्न अपडेट कर सकेंगे।
  10. इनकम टैक्स नियमों में बड़े सुधार किए जाएंगे।
  11. FY23 में 25000 KM का नेशनल हाईवे तैयार करेंगे।
  12. किसानों को MSP के नलए 2.7 लाख करोड़ रुपए देंगे।
  13. तिलहन की खेती को सरकार बढ़ावा देगी।
  14. फल, सब्जी किसानों के लिए पैकेज लाएंगे।
  15. 62 Lk लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य।
  16. PM आवास योजना के लिए 48000 करोड़ का आवंटन।
  17. PM आवास योजना 80 लाख नए घर बनेंगे।
  18. सभी पोस्ट ऑफिस कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ेंगे।
  19. 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस ऑनलाइन जुड़ेंगे।
  20. चिप आधारित पासपोर्ट जारी करेंगे।
  21. पब्लिक ट्ऱांसपोर्ट में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा।
  22. 2022 में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी।
  23. सरकारी खरीद के लिए पेपरलेस ई बिल सिस्टम आएगा।
  24. 2022-23 में RBI डिजिटल करेंसी जारी करेगा।
  25. दिव्यांग के लिए टैक्स में राहत का प्रस्ताव।
  26. NPS में एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन 10% से बढ़ाकर 14% .
  27. अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने की उम्मीद जताई।
  28. क्लीन एनर्जी पर सरकार का फोकस।
  29. बजट में प्राइवेट पार्टनरशिप इन्वेस्टमेंट पर जोर।
  30. एनर्जी, ट्ऱासंपोर्ट, लॉजिस्टिक पर होगा जोर।
  31. गतिशक्ति मास्टर प्लान के जरिए इंफ्रा को बढ़ावा देंगे।
  32. शहरी ट्ऱांसपोर्ट को रेलवे मार्ग से कनेक्ट करेंगे।
  33. 100 PM गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल्स बनाएंगे।
  34. किसान ड्रोन को सरकार बढ़ावा देगी।
  35. केन-बेतवा रिवर लिंक के लिए 1400 करोड़ रुपए की रकम तय।
  36. ECLGS स्कीम को मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया।
  37. ECLGS स्कीम के तहत 5 लाख करोड़ का कवर होगा।
  38. ड्रोन बनाने के नलए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।
  39. सरकार की डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की योजना।
  40. हेल्थ इंफ्रा के लिए डिजिटल नेटवर्क बनेगा।
  41. नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम लॉन्च होगा।
  42. ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्टस के लिए 60000 करोड़ रुपए का आवंटन।
  43. पूवोत्तर राज्यों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए का आवंटन।
  44. 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट शुरू की जाएंगी।
  45. डिजिटल बैंकिंग को सरकार का सपोर्ट जारी रहेगा।
  46. शहरी विकास पर सरकार का बड़ा फोकस।
  47. डिजिटल ट्ऱांजैक्शन की लागत कम करने पर जोर।
  48. बिल्डिंग लॉ, टाउन प्लानिंग के नियम को आधुनिक करेंगे।
  49. बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी लाएंगे।
  50. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर राज्यों के साथ मिलकर करेंगे काम।
  51. बैटरी बनाने के लिए प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देंगे।
  52. रिजॉल्यूशन को आसान के लिए IBC कानून में बदलाव होगा।
  53. कंपनियों को बंद करने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी।
  54. सरकारी खरीद में गारंटी के बदले Surety बॉन्ड मिलेंगे।
  55. SEZ एक्ट के नियम बदले जाएंगे।
  56. रक्षा खरीद के लिए 65% कैपेक्स घरेलू कंपनियों के लिए होगा।
  57. डिफेंस इंपोर्ट को कम करने का लक्ष्य।
  58. थर्मल पावर प्लांट्स में बायो पेलेट्स का इस्तेमाल होगा।
  59. 7.5 लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सपेंडिचर।
  60. सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड्स लाने का प्रस्ताव।
  61. गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन सेंटर खुलेगा।
  62. गिफ्ट सिटी में फॉरेन यूनिवर्सिटी खोलने की इजाजत देंगे।
  63. 2021-22 में कुल खर्च 37.7 लाख करोड़ रुपए।
  64. राज्यों को 1 लाख करोड़ की मदद दी जाएगी।
  65. FY22 में वित्तीय घाटा 6.9% .
  66. FY23 में वित्तीय घाटा 6.4% .
  67. FY26 तक 4.5% वित्तीय घाटे का लक्ष्य।
  68. कॉपरेटिव सोसायटी के लिए MAT की दर घटकर 15% .
  69. क्रिप्टो गिफ्ट करने पर भी 30% की दर से टैक्स।
  70. राज्य कर्मचारियों के लिए NPS में छूट केंद्र के बराबर।
  71. क्रिप्टोकरेंसी से कमाई पर 30% टैक्स लगेगा।
  72. वर्चुअल डिजिटल एसेट ट्ऱांसफर पर 30% टैक्स।
  73. किसी भी LTCG टैक्स पर 15% से ज्यादा सरचार्ज नहीं लगेगा।
  74. अघोषित आय पर घाटे का कोई SET OFF नहीं मिलेगा।
  75. जनवरी में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर।
  76. जनवरी में 1.40 लाख करोड़ का GST कलेक्शन।
  77. चुनिंदा कैपिटल गुड्स पर 7.5% कस्टम ड्यूटी।
  78. कट, पॉलिशड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी घटकर 5% .
  79. छाते पर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 20% .
  80. इमिटेशन ज्वेलरी पर 400 रुपए किलो कस्टम ड्यूटी।
  81. 350 से ज्यादा कस्टम ड्यूटी रियायतों को खत्म किया जाएगा।
  82. चमड़ा, कपड़ा, खेती सामान, हीरे के गहने, जुते चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते, विदेशी छाते मंहगे।

Budget 2022 highlights in Hindi के साथ यह भी पढ़े :

e shram card in hindi ई श्रम कार्ड योजना क्या है। जानिए पूरी जानकारी

“नो कोशियारी नो वोट्स” के साथ, चुनावों का विरोध करेंगे ईपीएस 95 पेंशनर्स !

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *