Employees News : पुरानी पेंशन योजना 15 अगस्त 2022 तक हो जाएँगी बहाल।
Govt Employees News Today In Hindi – पुरानी पेंशन बहाली की लगातार मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर निकल कर आ रही है। जैसा की आप जानते है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है। और अब झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की जल्द घोषणा करने की तारीख बता दी है।
आपको बता दे की भारत का चौथा राज्य झारखंड होगा जहा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। जबकि पश्चिम बंगाल में पहले से कर्मचारियो को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिल रहा है।
related post :
- Old Pension Scheme News : छत्तीसगढ़ में फिर से बहाल होंगी पुरानी पेंशन ?
- OLD Pension Scheme : कर्मचारियों की मांग पूरी, फिर से मिलेंगी पुरानी पेंशन
पुरानी पेंशन योजना 15 अगस्त 2022 तक हो जाएँगी बहाल – हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने 26 जून को हुए कर्मचारियों के पेंशन जयघोष महासम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने खचाखच भरे रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आश्वासन दिया की 15 अगस्त 2022 से पहले झारखंड राज्य में हूबहू पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।
इस भगीरथ प्रयास के लिए सरकारी कर्मचारी (Govt Employees) अटेवा और एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी एवं NMOPS की पूरी टीम तथा झारखंड राज्य की राज्य कार्यकारिणी और उनकी पूरी टीम को बधाई दे रही है।
सरकारी कर्मचारी (Govt Employees) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से भी निवेदन किया है उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन की बहाली करके युवाओं के अपार जनसमर्थन को हासिल करें। जिससे कर्मचारियों , शिक्षकों तथा अधिकारियों का कल्याण हो सके।और बुढापे का सहारा उन्हें प्राप्त हो सके।
Govt Employees News Today मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना चुनावी वादा याद करते हुए कहाँ की, आज रांची में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में आप सभी की उम्मीद का नांद मेरे कानों में गूंज रहा है।आपकी झारखण्डी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। मेरी कोशिश है 15 अगस्त तक झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करूँगा।
आज रांची में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में आप सभी की उम्मीद का नांद मेरे कानों में गूंज रहा है।आपकी झारखण्डी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 26, 2022
मेरी कोशिश है 15 अगस्त तक झारखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करूँगा। pic.twitter.com/oizPHfOT27
यह भी पढ़े :
- PF Interest Kab Milega पीएफ का ब्याज कब, कितना, और कैसे मिलता है ?
- Agneepath Yojana Kya Hai अग्निपथ भर्ती योजना, लाभ, पात्रता, पेंशन।
- PF kya hota hai hindi पीएफ क्या होता है ? पीएफ कितना कटता है ?
Related Posts

Budget 2022 highlights in Hindi : बजट 2022 की बड़ी बाते

EPFO के सुर्कलर में, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या – अशोक राउत
