Lok Sabha Rajya Sabha Winter Session 2022 : श्रम मंत्री से सीधे सवाल

epfo circular in Lok Sabha Rajya Sabha Winter Session 2022 : कर्मचारी भविष्य निधि संघठन (EPFO) ने 25 नवम्बर 2022 को एक सर्कुलर जारी कर बताया है की आगामी लोकसभा राज्य सभा में शीतकालीन सत्र के दौरान श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़े सवाल और जवाब, किन तारीखों पर होने वाले है।

जैसा की आपको अवगत हो हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ईपीएस 95 पेंशन पर अपना फैसला दिया है। सरकार को EPFO, ईपीएस पेंशन में कई संसोधन करने है। वही नई योजनाओ की घोषणा, पुरानी योजनाओ के लिए बजट की घोषणा, कई योजनाओ में सवाल जवाब भी होने जरुरी होते है। ऐसे में श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुडी योजनाए जैसे पीएफ, पेंशन, ई श्रम कार्ड आदि के लिए सवाल जवाब की तारीख घोषित की जा चुकी है।

Lok Sabha Rajya Sabha Winter Session 2022

श्रम मंत्रालय से सवाल जवाब की तारीख निम्नानुसार है।

विवरणलोकसभाराज्यसभा
श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़े सवाल जवाबसोमवार
12, 19, 26 दिसंबर 2022
गुरुवार
08, 15, 22, 29 दिसंबर 2022

कर्मचारियों से जुडी योजनाओ पर सवालो के जवाब।

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संघठन ने 25 नवम्बर 2022 को एक सर्कुलर जारी कर बताया है की आगामी Lok Sabha Rajya Sabha Winter Session 2022 में श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़े सवाल और जवाब, लोकसभा और राज्यसभा में किन तारीखों पर होने वाले है। और इन तारीखों में श्रम मंत्रालय से जुड़े स्कीम और उनसे जुड़े सवाल जवाब पर चर्चा हो सकती है। जैसे पीएफ, पेंशन, ईएसआई, ई श्रम कार्ड, एडीएलआई आदि योजनाएँ शामिल है।

EPF Pension वृद्धि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के आसार !

हाल ही में पीएफ खाताधारकों, ईपीएस 95 पेंशनधारको के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया है। जिसमे कई पेंशनभोगियो को लाभ मिलेगा लेकिन कई पेंशनर्स को लाभ नहीं मिलेंगा। ऐसे में कई सवाल भी उठेंगे। कई सुधार भी योजना में करने होंगे।

वही दूसरी और कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की मांग भी जोरो पर है जिनसे जुड़े सवालो के जवाब भी श्रम मंत्रालय से लिए जायेंगे।

यह भी पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *