पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस का लाठी चार्ज।
पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर रविवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आवास घेरने निकले हरियाणा राज्य के करीब आठ हजार कर्मचारियों को पुलिस ने पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर हाउसिंग बोर्ड चौक के पास रोक दिया।
कर्मचारी, पुलिस बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर -बितर करने की, माहौल कुछ देर तक शांत रहा लेकिन कर्मचारी दोबारा बैरिकेट पार करने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमे दस कर्मचारी घायल हो गए।
संघर्ष समिति के सदस्य रविवार को सेक्टर -5 के रामलीला ग्राउंड पहुंचे। वहां से अलग – अलग जिलों के करीब आठ हजार कर्मचारियों ने मांगों को लेकर चंडीगढ़ कूच किया। पुलिस ने उन्हें हाउसिंग बोर्ड के पास पंचकूला की तरफ रोक लिया। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई करनी पड़ी।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ की पुलिस के अलावा छः थानों से फ़ोर्स मंगाई गई थी। मोके पर चंडीगढ़ के एसपी सीटी केतन बंसल भी मौजूद रहे। उधर, लाठीचार्ज में घायल कर्मचारियों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। इस दौरान दोपहर दो बजे से शाम 6 :30 बजे तक पंचकूला -चंडीगढ़ सिमा और आसपास के रास्तो को बंद रखा गया, जिससे लोगो को काफी परेशानी हुई।
कर्मचारियों पर वाटर कैनन और लाठियाँ बरसाई
प्रदर्शनकारियो ने बैरिकेट तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की। उन्हेँ रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन ,आंसू गैस के गोले का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस को उन्हें तीतर -बितर करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। और लाठी चार्ज भी करनी पड़ी। इस दौरान एसडीएम ममता शर्मा भी मौजूद थीं।
पुरानी पेंशन बहाली की मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
लाठीचार्ज के बाद भी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ सीमा पर धरने पर डेट रहे। शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री के ओएसडी भुपेश्वर दयाल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा की सोमवार को सेशन ख़त्म होने के बाद वह एक शिष्टमंडल को सीएम से मिलवाएंगे। प्रदर्शनकारियो ने कहा की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन ख़त्म नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े :
- OLD Pension scheme Latest news : OPS पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
- Restoration of old pension : 20 साल बाद, पुरानी पेंशन बहाली
Related Posts

Old Pension Scheme News : छत्तीसगढ़ में फिर से बहाल होंगी पुरानी पेंशन ?

OLD Pension scheme Latest news : OPS पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
