पेंशनरो का श्रम मंत्रालय पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प।

ईपीएस -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (NAC) के आहवान पर, देश के अनेक जिलों के पेंशनरो ने और एनएसी केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्यों ने मिलकर दिल्ली के मंत्रालय पर जोरदार प्रदर्शन कर न्यूनतम पेंशन को 1000/- रुपये से लेकर अभी तक 7500/- और साथ में मंहगाई भत्त्ता से न जोड़े जाने पर विरोध जताया।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय सलाहकार पी एन पाटिल, राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

ईपीएस 95 पेंशनर्स का मंत्रालय पर जोरदार प्रदर्शन

आपको बता दे की ईपीएस 95 राष्टीर्य संघर्ष समिति की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 01.08.2023 से 15.08.2023 तक पेंशन आक्रोश पखवाड़ा माना रही है। जिसमे सभी सांसदों, विधायकों, वित्तमंत्री, श्रम मंत्री, प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर उनसे मिलकर पेंशन वृद्धि की मांग करना है।

इसकी क्रम में दिनांक 04.08.2023 को ईपीएस 95 पेंशन धारको ने मंत्रालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी की, पुलिस के भारी बंदोबस्त होने के कारण पेंशनरो को बार बार वहाँ से हटाया गया नारेबाजी कर अनेक पेंशनरो ने अपनी गिरफ्तारियां दी। पुलिस ने समिति के राष्ट्रीय नेताओ और महिला पेंशनरो के साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का – मुक्की की जिसका जोरदार जोरदार विरोध भी किया गया।

वरिष्ट नेताओ में पूरन सिंह, गोविन्द सिंह, एस के शर्मा ,बी एस राणा व महिला प्रकोष्ठ की शोभा आरस ,सरिता नारखेडे ,आशा कांबले के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पेंशनरो प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह भी पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *