एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा चंपारण से चलकर आज पहुंची वाराणसी
NMOPS/FANPSR के संयुक्त मोर्चा एनपीएस/ निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा 1 जून को चंपारण से आरंभ होकर बिहार के सभी जिलों का भ्रमण कर आज 6/6 /2023 को यह यात्रा वाराणसी पहुंची, वाराणसी पहुंचने से पहले आज ही मुगलसराय (डीडीयू) में रेलवे परिसर में ही एक भव्य जनसभा को आयोजन किया गया। जिसमें अटेवा एवं रेलवे के हजारों की संख्या में साथियों ने भाग लिया।
एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी एवं एफ ए एन पी एस आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह जी के नेतृत्व में यह मोर्चा पूरे देश में व्यापक रूप से एनपीएस/ निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा कर रही है, जिसमें सभी जगह पर इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जहां एक ओर सरकार के नुमाइंदे सांसद, विधायक 4-4 पेंशन ले रहे हैं वही कर्मचारी अपने पूरे 60 वर्ष की नौकरी के बाद भी पेंशन से वंचित है ।
पेंशनधारक भारत सरकार से तुरंत ही मांग करते हैं कि एनपीएस को समाप्त कर ओल्ड पेंशन स्कीम सभी कर्मचारियों के लिए लागू करनी होगी नहीं तो NMOPS/FANPSR के संयुक्त आह्वान पर सभी राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली कूच करेंगे।
इसी कड़ी में मुगलसराय के बाद यह यात्रा बीएचयू होते हुए बरेका में भी पहुंची बरेका पहुंचने पर मुख्य गेट पर ही सैकड़ों की संख्या में बरेका कर्मचारी फूल माला लेकर बहुत ही गर्मजोशी से इस यात्रा का स्वागत किया। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, महामंत्री दीपक कुमार, संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बरेका कर्मचारी प्रशासन भवन के सामने एवं कारखाना गेट के सामने इस काफिला का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विजय कुमार बंधु जी एवं अमरीक सिंह ने कहा सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करें नहीं तो कर्मचारी उसे 2024 में सत्ता से बेदखल करेगी। इसके बाद यह काफिला सामुदायिक केंद्र वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की ओर अग्रसर हो नहीं तो कर्मचारी अपने वोट से 2024 में इसका जवाब देगी।
आगे की रूपरेखा बताते हुए डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए सभी साथियों को संकल्प दिलाया कि यदि सरकार नहीं मानती है तो सभी साथी 01 अक्टूबर को पूरे दिल्ली को जाम कर देंगे, पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में कर्मचारी दिल्ली पहुंचेंगे।
और कहा कि जो बालासोर में रेल दुर्घटना हुई है यह निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग का परिणाम है । सरकार इस पर गंभीरता से विचार करें अन्यथा आगे ऐसे ही जनता को दुर्घटनाओं की शिकार होगी।
सौजन्य से, प्रदीप कुमार यादव, अध्यक्ष डीएलडब्लू रेलवे मजदूर यूनियन, वाराणसी
यह भी पढ़े –
Related Posts
EPS 95 hike : गुजरात के राज्यसभा सांसद ने श्रम मंत्री को लिखा पत्र !
8th pay commission news : आठवें वेतन आयोग को मोदी सरकार की मंजूरी