सांसदों विधायकों की पेंशन होंगी बंद ? सरकार ने लिया बड़ा फैसला।
आर्थिक बदहाली को दूर करने और अपने बजट में वृद्धि करने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी, मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए, पंजाब के 325 पूर्व विधायकों की एक से ज्यादा पेंशन को बंद करने का फैसला लिया है। जिससे सरकार को करोड़ो रुपये की सेविंग होंगी। जिसे सरकार पंजाब की आम जनता के लिए उपयोग में लाएंगी।
पंजाब में One MLA One Pension लागु।
आपको बता दे की सांसदों और विधायकों को उनके हर कार्यकाल के लिए एक अलग पेंशन मिलती है। ऐसे में कोई व्यक्ति जितनी बार सांसद विधायक रहता है उसे उतने बार के लिए अलग अलग पेंशन मिलती है जैसे 5 बार सीएम और 11 बार विधायक रहे प्रकाश सिंह बादल को 5 लाख 76 हजार रुपये पेंशन प्रति महिनी मिलती है।
शुक्रवार को एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा की, पंजाब में कई विधायकों जो एक से ज्यादा पेंशन सुविधाओं का लाभ ले रहे है। और ऐसे कई MP MLAs को 3 से 5 लाख तक की पेंशन मिल रही है। जिससे सरकार का बजट गड़बड़ होता है।
जब कोई नेता राजनीती में आता है तो सेवा भाव से आता है, यह कोई नौकरी नहीं है सेवा है। और ऐसे में 3 से 5 लाख तक एक से ज्यादा पेंशन सुविधाओं का लाभ उचित नहीं है। अतः पंजाब सरकार एक विधायक को एक पेंशन (One MLA One Pension) ही देने की घोषणा करती है।
सरकार बनते ही पंजाब सरकार ने लिए बड़े फैसले।
- MP MLAs को सिर्फ एक बार के कार्यकाल की पेंशन ही मिलेंगी।
- पहले हर कार्यकाल की मिलती थी एक अलग पेंशन।
- MP बनने के बाद भी शुरू रहती थी MLA की पेंशन।
- पूर्व MP MLA की कई सुविधाओं में भी की कटौती।
- जनता के लिए करेंगी इन पैसो का उपयोग।
यह भी पढ़े :
- EPFO 230th meeting of CBT highlights 2022 | सीबीटी की बैठक में क्या हुआ
- Old Pension Scheme News : छत्तीसगढ़ में फिर से बहाल होंगी पुरानी पेंशन ?
- EPFO कार्यालय अकोला (महाराष्ट्र) में EPS 95 पेंशनर्स ने किया विरोध प्रदर्शन।
Related Posts

EPF Pension : ईपीएस 95 पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द आयेंगा फैसला !

EPF पेंशन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले सम्बंधित, अशोक राऊत ने लिखे 3 विशेष पत्र

One Comment