Budget session 2023 : यह दिन है खास, क्या बजट में मिलेंगी बड़ी सौगात।

Budget session 2023 : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा और यह बजट सत्र 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही EPFO ने भी अपने प्रपत्र (24.01.2023) में इस बारे में बताया है साथ ही श्रम और रोजगार मंत्रालय, पीएफ, पेंशन जैसी योजनाओ को लेकर कब सवाल जवाब होंगे इसके लिए सेडुल भी जारी किया है।

1 फरवरी 2023 को हो सकता है बजट पेश।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश कर सकती है। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। वही दूसरा हिस्सा 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। और इस तरह से बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर इस Budget session 2023 की शुरुआत करेंगी। वही बजट के एक दिन पहले सरकार 2022 का इकोनॉमिक सर्वे 31 जनवरी 2022 को पेश करेगी।

श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़ा बजट।

EPFO ने अपने प्रपत्र (24.01.2023) में बताया है की Budget session 2023 में श्रम और रोजगार मंत्रालय से जुड़े बजट और उनसे जुड़े सवालो के जवाब को लेकर लोकसभा और राज्य सभा में किन किन दिन कायर्वाही होंगी। EPFO के द्वारा जारी किये गए Budget Celander 2023 के अनुसार निम्न दिनों में श्रम और रोजगार मंत्रालय (पीएफ, पेंशन, ई-श्रम कार्ड) से जुड़े सवाल जवाब होंगे।

Budget session 2023

Budget session 2023 में क्या है खास ?

2024 में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए यह बजट 2023 बेहद खाश होने की उम्मीद है। यह से पहले यह मौजूदा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। दुनियाभर में बढ़ती महंगाई, केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों का मैनेज, पर ध्यान होगा। ऐसा माना जा रहा है कि चुनावों से पहले इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पर सरकार काफी अधिक पूंजीगत व्यय कर सकती है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। बजट में उद्योगपति, किसान, मजदूर, बैंक सभी को ध्यान में रखते हुए विशेष बजट की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *